मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंह कुचवा के पास बगीचे में आम तोड़ते समय युवक गिरकर घायल, इलाज जारी
बताते चले कि शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंह कुचवा गांव निवासी युवक विशाल कुमार जो कि घर के पास स्थित आम के बगीचे में साथियों के साथ आम तोड़ने गया था पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय पैर फिसलने से गिर गया जिसमें उसके पैर और कमर में गंभीर चोट आई है साथियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाए इलाज जारी।