मिर्ज़ापुर: मुकेरि बाजार में मोमोज दुकान में गैस लीकेज से लगी आग, मोहित गुप्ता की बहादुरी से टली बड़ी आग की घटना
बताते चले की शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे कटरा कोतवाली के मुकेरि बाजार स्थित खोवा मंडी में एक मोमोज की दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई आग लगते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। इसी बीच पास ही शिकंजी की दुकान चला रहे मोहित गुप्ता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए आग की ओर दौड़ लगाई और रेगुलेटर किया बंद।