बानपुर रोड पर सोमवार शाम करीबन 5:00 बजे किसी अज्ञात वाहन ने पनारी निवासी बाइक चालक एवं पीछे बैठी हुई महिला को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वहीं महिला को भी चोटें आयीं। लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।