हज़ारीबाग: लोकसभा सीट हजारीबाग के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के आवास पर सोमवार को रही गहमागहमी
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में मनीष मनीष जायसवाल का नाम घोषित होने के तीसरे दिन सोमवार को उनके आवासीय परिसर में खूब गहमागहमी रही। अहले से देर रात तक हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। यहां पहुंचे लोग बेहद उत्साही दिखे।