गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में गूंजीं आमजन की समस्याएं, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा
आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा बुधवार को दोपहर 2:00 बजे कार्यालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी मारपीट, साइबर ठगी, महिला उत्पीड़न, चोरी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं.