हरनौत: नेहुसा में नल-जल योजना ठप, 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से समाधान की मांग की
हरनौत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नेहुसा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना इस भीषण गर्मी में विफल हो गई है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई जलमीनार और पाइपलाइन व्यवस्था के बावजूद, ग्रामीणों को पिछले पंद्रह दिनों से पानी नहीं मिल रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मोटर जल जाने के कारण जलापूर्ति पूर्ण रूप से बंद है। ग्रामीणों ने बताया क