नारकोटिक्स टीम ने 1 लाख के इनामी तस्कर को पकड़ा: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर झाड़ियों में जा छिपा, 20 किमी तक पीछा कर दबोचा। प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने 1 लाख रुपए के इनामी कुख्यात तस्कर को जोधपुर से गि#रफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की और झाड़ियों में जाकर छिप गया। टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। टीम ने ऑपरेशन बंशीधर 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए राज्य के टॉप-25 नार्को तस्करों में शामिल आरोपी श्यामसुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवरिया (32) निवासी सोमारड़ी, थाना सेड़वा बाड़मेर को गि#रफ्तार किया है। आरोपी सांवरिया दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में आईजी पुलिस ANTF विकास कुमार की टीम ने 10 महीने के अथक प्रयास और तीन असफल कोशिशों के बाद आखिरकार इस तस्कर को दबोच लिया।
Jalor, Jalor | Aug 28, 2026