मंझनपुर: थाना दिवस में पहुंचे फरियादी, क्षेत्राधिकारी ने मंझनपुर में समस्याएं सुनीं, समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
कौशाम्बी में थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को लगभग 1 बजे मंझनपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।