मनेर: छितनावा गांव से एक दिन पूर्व लापता हुई युवती का शव गंगा नदी से पुलिस ने किया बरामद
Maner, Patna | Apr 25, 2024 मनेर के खासपुर पंचायत के छितनावा गांव से एक दिन पूर्व लापता हुई युवती का शव पुलिस ने गंगा नदी से बरामद किया है। मृतका छितनावा गांव के रहने वाले अभय कुमार की 18 वर्षी पुत्री निकिता कुमारी बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में परिवार वालों ने गुमशुदगी का मामला मनेर थाना में दर्ज कराया था। घटना को हत्या का मामला बताया जा रहा है।