अकबरपुर: उ0प्र0 होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए DM और SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
उ0प्र0 होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।