चायल: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने कनैली तिराहे से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने 5 जून को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री कनैली बाजार से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में देवेन्द्र सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मंगलवार शाम 6 बजे आरोपि गिरफ्तार पुलिस जांच में जुटी!