पंचायत घर बना 'मयखाना', सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी दावों और अनुशासन की पोल खोल कर रख दी है। जिले के पुरकाजी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरी नगर झब्बरपुर के पंचायत कार्यालय में सरेआम शराब पार्टी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।