बिल्सी: बिल्सी में डिवाइडर का हुआ विरोध, चेयरमैन ने कहा- अब नहीं बनेगा डिवाइडर, सड़क किनारे लगाए जाएंगे स्ट्रीट लाइट के पोल
Bilsi, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर में कछला स्टैंड पर डिवाइडर बनाने का विरोध शुक्रवार को तेज हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर पालिका प्रशासन ने डिवाइडर बनाने का फैसला रद्द कर दिया है। अब इस स्थान पर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर और अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे।