चौथम: नवादा घाट स्थित बागमती नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित नवादा घाट के पास बागमती नदी से शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर शनिवार को पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि नवादा घाट