चक्रधरपुर प्रखण्ड की कुदलीबाड़ी एवं भलियाकुदर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में गुरुवार को भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी,बीडीओ कांचन मुखर्जी,सीओ सुरेश कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। इस अवसर पर कुदलीबाड़ी एवं भलियाकुदर के आंगबाड़ी केन्द्र में मई माह में जन्म लिये बच्चों के साथ केक काट कर जन्मोत्सव मनाया गया।