ललितपुर: ललितपुर में युवाओं के साथ-साथ अब महिलाएं भी अवैध कच्ची शराब के नशे की गिरफ्त में, वीडियो हुआ वायरल
जनपद ललितपुर में अवैध कच्ची शराब का कारोबार तेजी के साथ पैर पसार रहा है।जिसका एक वीडियो रविवार सुबह करीबन 7:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां शराब के नशे की आदी महिला से कंपनी बाग के पास पत्रकार द्वारा चर्चा के दौरान शराब के नशे का चिट्ठा खुलता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।