बलौदा: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए नवापारा गांव के किसान रामनाथ
किसानों के हित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी जीवन को नई मजबूती व संबल प्रदान कर रही है। योजना की 23वीं किस्त का लाभ मिलने से विकासखंड बलौदा के ग्राम नवापारा निवासी किसान रामनाथ कश्यप पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। यहां किसान रामनाथ कश्यप ने बताय