मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज में कम बिजली आपूर्ति के खिलाफ जनता का हल्ला बोल, रेड़मा बिजली कार्यालय में उपभोक्ताओं ने सौंपा मांग पत्र
मेदिनीनगर शहर के रेड़मा स्थित बिजली विभाग कार्यालय में गुरुवार को लगातार कम बिजली आपूर्ति के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डालटनगंज, चैनपुर और भंडरिया विधानसभा के भाकपा नेता रुचिर तिवारी केनेतृत्व में पहुंचे उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। लोगो का कहना था कि क्षेत्र में लगातार कम बिजली मिलने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना क