बड़वानी: बड़वानी में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री व विधायक श्री पटेल
बड़वानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलगांव के बिलियापानी घाट में हुई भीषण वाहन दुर्घटना का समाचार मिलने पर पुर्व केबिनेट मंत्री व विधायक श्री प्रेमसिंह पटेल ने घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।श्री प्रेमसिंह पटेल ने घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना स्थल का अवलोकन किया तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात शोकाकुल परिवारों से मिले हैं।