मुज़फ्फरनगर: चुनाव में देरी की सुगबुगाहट पर भड़के ग्राम प्रधान, कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर एकजुट होकर घेरेंगे मंत्रियों को
मुज़फ्फरनगर में पंचायत चुनाव टलने की आशंका से ग्राम प्रधानों में आक्रोश बढ़ गया है। मेरठ रोड स्थित नूमैक्स साइट ऑफिस पर हुई बैठक में प्रधानों ने एकजुट होकर कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही सरकारी अधिकारियों को प्रशासक बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। प्रधानों ने ऐलान किया कि शनिवार को मंत्री अनिल कुमार और कपिलदेव अग्रवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे