बरेली: बरेली में 2.55 लाख हड़पे, नाम कराने की बात पर कार भी छीन ली, कार बाजार संचालक पर धोखाधड़ी और धमकी का आरोप
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में कार खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बदायूं के हजतपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप सिंह ने मोहित कार बाजार संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि करीब तीन महीने पहले उसने 3 लाख 30 हजार रुपये में एक वैगनआर कार खरीदी थी। इसके बदले उसने अपनी पुरानी फोर व्हीलर गाड़ी 1 लाख 10 हजार रुपये में दी, 25 हजार