ललितपुर: पनारी में सरकारी जमीन सहित अन्य जगहों पर अवैध प्लाटिंग के मामले में प्रशासन ने कराई बुलडोजर की कार्रवाई
ग्राम पनारी में सरकारी जमीन सहित अन्य जगहों पर अवैध रूप से भूमाफियाओं द्वारा की जा रही प्लाटिंग के मामले में प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।जहां नायब तहसीलदार धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। उक्त कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।