दिनारा: डीपीएस दिनारा का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल, एसडीएम और विधायक भी हुए शामिल
Dinara, Rohtas | Apr 4, 2026 दिनारा स्थित डीपीएस स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार देर शाम 4 बजे धू मधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। भारतीय कला, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की मनमोहक झलक ने पूरे परिसर को तालियों की गूंज से भर दिया। दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह एसडीएम विक्रमगंज ने उदघाटन किया।