शाजापुर: स्टेडियम मैदान में दशहरा पर्व पर 75 फीट ऊंचे राजस्थानी शैली में बने रावण का होगा दहन, अंतिम चरण में तैयारियां
बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। शहर में विजयादशमी का पर्व आगामी 12 अक्टूबर को परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष स्टेडियम मैदान में 75 फीट ऊंचे राजस्थान शैली में बने रावण के पुतले दहन किया जाएगा जो खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसके पुतले का निर्माण अंतिम चरणों में है।