बांका: डाड़ा के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पहचान नहीं
Banka, Banka | Jun 30, 2026 बांका थाना क्षेत्र के डाड़ा के समीप देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से रन ओवर होने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।