सीतापुर: महोली इलाके में शराब के नशे में हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के कैहमरा गांव में शराब के नशे में हुए विवाद में भाई ने भाई को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में परिवार के सदस्यों के द्वारा महोली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण सीतापुर का जिला अस्पताल भेजा है पुलिस तहकीकात में जुटी है।