बांसवाड़ा: शहर के कॉलेज मैदान में दशहरे की भव्य तैयारी, रावण दहन के लिए पुतलों को दिया जा रहा अंतिम रूप
नगरपरिषद द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी पंद्रह दिवसीय दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य आकर्षण गुरुवार को होने वाला रावण दहन होगा। रावण दहन के लिए, कॉलेज मैदान में तीन विशालकाय पुतलों—रावण, उसके पुत्र मेघनाथ,और भाई कुंभकर्ण के पुतलों को बुधवार दोपहर 3:30 बजे अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।इन पुतलों के निर्माण का जिम्मा स्थानीय कारीगर को दिया गया।