बांसवाड़ा: वाका गांव में श्री गुजराती लेउवा पाटीदार समाज जागृति मंडल की जिला बैठक का आयोजन
श्री गुजराती लेउवा पाटीदार समाज जागृति मंडल बांसवाड़ा की जिला बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। पाटीदार समाज की खेलकूद प्रतियोगिता और स्नेह सम्मेलन का आयोजन इस बार घलकिया ग्राम पंचायत के गांव वाका मे (चोखरा दशहरा गामड़ी ) के संयोजन में किया जायेगा। जिसकी तैयारीयो को लेकर बैठक कर चर्चा की गई। बैठक मे समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।