बांसवाड़ा: नवरात्रि के अष्टमी पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिपुरा सुंदरी में सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों का लगा ताता
बुधवार को नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल त्रिपुरा सुंदरी माताजी मंदिर मे सुबह 4:00 बजे से ही दर्शनार्थियों का ताँता लग गया.। जो हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर मां के दरबार में पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना एवं दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार आरती मे भाग लेने हजारों श्रद्धालु पहुँचे।