लखीमपुर: रामापुर में मिट्टी और ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, मामला दर्ज
रामापुर में मिट्टी और ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सच जो आए हैं। वहीं सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।