गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर एवं ग्रामीण ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर के सामने एक विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हाल ही में छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत के खिलाफ आयोजित किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस धरने में कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के उपमुख