सबलगढ़: रायडी में चंबल नदी पर बना माफिया का पुल तोड़ा, रेत भरकर ले जाते थे ट्रैक्टर, वन विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई
सबलगढ़ में चंबल नदी के रायड़ी घाट पर अवैध रेत खुदाई रोकने के लिए वन विभाग और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान रेत माफिया के राजस्थान की सीमा से रेत लाने के लिए नदी में बनाए गए एक कच्चे पुल को पूरी तरह तोड़ दिया गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही माफिया मौके से भाग निकले