बिलारी: ग्राम ज्वालापुरी उर्फ जूलेपुरा सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने शिव भक्तों को खिलाया भंडारा
सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने हर साल की भाति महाशिवरात्रि के पर्व के मौके पर हरिद्वार और बजघाट से जल लेकर आने वाले कावडियों और शिव भक्तों को भंडारा खिलाया। विधायक मोहम्मद फहीम इरफान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ज्वालापुरी उर्फ जूलेपुरा में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे जहां उन्होंने शिव भक्तों की सेवा करते हुए उन्हें भोजन कराया।