जलेसर: तहसील जलेसर में डीएम-एसएसपी ने 22 शिकायतें सुनीं, 5 का मौके पर किया समाधान, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Jalesar, Etah | Jul 6, 2026 एटा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जलेसर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जलेसर तहसील में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।