बलरामपुर बुधवार बलरामपुर में एक बार फिर कर्मचारी आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों की लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। फेडरेशन की जिला शाखा बलरामपुर–रामानुजगंज ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।