शाहजहांपुर: भगवान की तस्वीर जलाने वाले आरोपी रामचंद्र मिशन पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने दी जानकारी
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय काइया निवासी श्रीदत्त मिश्रा ने दो दिन पहले भगवान हनुमान की तस्वीर जलाकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको देर रात गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार सुबह एसपी सिटी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।