दमोह: राजनगर तालाब में युवती के बाद युवक का भी शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, परिजनों ने लगाए आरोप
Damoh, Damoh | Jun 23, 2026 दमोह राजनगर तालाब से मंगलवार सुबह SDERF की टीम ने इंद्रा कॉलोनी निवासी अनमोल मुड़ा का शव बरामद किया। सोमवार को इसी तालाब से कटनी निवासी युवती सत्या निषाद का शव मिला था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार जांच की जाएगी।