बेलदौर: बेलदौर में मां की डांट से आहत किशोर ने फांसी लगाई, इलाज के दौरान मौत
बेलदौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई को लेकर मां की फटकार से आहत एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना क्षेत्र के बेला नौवाद पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5, कोयला टामर नागेश्वर सिंह बासा की है। मृतक की पहचान कोयला टामर मुसहरी टोला निवासी रुदल सादा के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वह कक्षा आठ का छात्र