ऊंचाहार: ऊँचाहार सीएचसी में प्याऊ की व्यवस्था की गई, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगा लाभ
ऊँचाहार क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हैं और सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था भी आवश्यक है।ऊँचाहार नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्याऊ की व्यवस्था होने से अब मरीजों से लेकर तीमारदारों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी और इलेक्ट्रोल भी रखा गया है, जिसे पानी के साथ पीने से कमी पूरी होगी।