भदेसर: तेज बारिश में चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर पीपलवास के पास दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल
शनिवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर शनिवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पीपलवास के समीप आगे चल रही बाइक को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पत