धनोरा: नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में जनजागरूकता अभियान जारी
Dhanora, Seoni | Jun 22, 2026 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है.इसी क्रम में जिलेभर में प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।