गौ वंश के लिए रायगढ़ पुलिस का
आपरेशन शंखनाद बना वरदान
*******************************
*_तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम का_*
*_जंगल में अजगर से हुआ सामना_*
*******************************
रात भर चले सर्च आपरेशन के बाद
20 गौ वंशों को कराया गया मुक्त
*==================*
*♦रायगढ़/स्पीड न्यूज 19 जून 2026/* गौ वंश बचाने गए पुलिस वालों की जंगल में अजगर से मुड़भेड़ हो गई लेकिन समझदारी दिखाते हुए पुलिस वालों ने सांप से किनारा काट लिया और एक बड़ी मुसीबत से बच गए यह घटना कल लेलूंगा के कमरगा जंगल में हुई पुलिस टीम गौ वंश की तस्करी करने वालों को पकड़ने गई थी जहरीले सांपों के बीच पुलिस ने जंगल में घेरा बंदी कर मवेशियों को तो छुड़ा लिया लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए कल 18 जून को लेलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गौ वंशों को मारते-पीटते जंगल के रास्ते बूचड़खाने ले जाने की तैयारी में हैं जिसके बाद थाना प्रभारी लैलूंगा गिरधारी साव अपनी टीम के साथ तत्काल ग्राम कमरगा पहुंचे ग्रामीणों से पूछताछ कर उन्�