फिरोज़ाबाद: चनोरा और कपावली के बीच फॉर व्हीलर वाहन ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 1 की मौत और 2 घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनोरा और कपावली के बीच बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार फॉर व्हीलर वाहन ने ई-रिक्सा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्सा सवार बबलू की मौत हुई है। जबकि दो पवन और पिन्टू गंभीर रूप से घायल हुऐ है। ई-रिक्सा सवार कोटला से फ़िरोज़ाबाद के लिए आ रहे थे। पुलिस ने एम्बुलेंश की मदत से घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।