दमोह: मारूताल से गुम हुए 2 बच्चे जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने कुछ घंटों में ढूँढ निकाले, परिजनों को सौंपे
Damoh, Damoh | Dec 23, 2024 दमोह जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत सोमवार शाम 7 बजे मारूताल से अनुराधा उम्र 5 वर्ष व साहिल पिता अनु आदिवासी उम्र 10 वर्ष के गुमशुदा होने की घटना सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी, ASP संदीप मिश्रा, देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने टीम के साथ कुछ ही घंटों मे दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है।