महागामा: महागामा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, 1051 कन्याएं व महिलाएं हुईं शामिल
Mahagama, Godda | Apr 15, 2026 नगर पंचायत महागामा के राधे कृष्ण मंदिर के समीप बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकली कलश शोभायात्रा में कुल 1051 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल हुई जो महागामा बाजार से होकर केचुआ चौक पहुंची जहां से मुख्य मार्ग होते हुए बसुवा चौक से होकर कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हो गई।