कटिहार: सुखासन गांव में शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुआ जख्मी
गुरुवार की दोपहर 1 बजे एक घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए सेमापुर पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। छापेमारी करने के दौरान लोगों के हमले से पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दबिया से वार कर पुलिस कर्मी को घायल कर दिया। वहीं एक सिपाही के बंदूक पर दबिया चलाकर बंदूक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।