बांधवगढ़: उमरिया में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 06 शांति मार्ग निवासी अब्दुल आरिफ के साथ खेरमाता मंदिर के पास आपसी विवाद के दौरान जित्तू चौधरी ने मारपीट की, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।