हनुमानगढ़: सनसिटी कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ टाउन थाने में मुकदमा दर्ज
टाउन की सनसिटी कॉलोनी स्थित घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल लाखों रुपए कीमत के जेवर तथा हजारों की नकदी चुरा ली। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ टाउन थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार वार्ड 38 स्थित सनसिटी कॉलोनी निवासी ताराचंद पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी कि छह अप्रेल की सुबह वह घर का ताला लगाकर गया हुआ था।