राठ: राठ क्षेत्र के नौहाई गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने महिला के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी
Rath, Hamirpur | Apr 10, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गाँव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला के साथ लड़ाई झगडा व गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।