महोबा: महोबा के चरखारी बाईपास रोड पर अनियंत्रित अर्टिका कार डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला
Mahoba, Mahoba | Oct 18, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के चरखारी बाईपास रोड का है। जहां एक तेज रफ्तार अर्टिका कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि कार पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण होने से पहले ही डिवाइडर बना दिया गया। जिससे आये दिन हादसे होने का डर बना रहता है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।